बिहार सरकार के निर्देशानुसार बेगूसराय जिले के सभी 18 प्रखंडों की निर्धारित ग्राम पंचायतों में मंगलवार को 22 स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, विभिन्न प्रमाण-पत्र, दाखिल-खारिज, लगान रसीद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 10 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।
साथ ही, जिला स्तर की कार्रवाई से असंतुष्ट आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।
IPRD Bihar
#begusarai