जहानाबाद: आंबेडकर नगर: स्कूल समय से पहले बंद, डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
जहानाबाद के अंबेडकर नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को सुबह 10 बजे ही ताला लगने का मामला सामने आया। निर्धारित समय 6:30 से 12:30 बजे तक होने के बावजूद बच्चों को जल्दी छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलते ही डीएम अलंकृता पांडे ने संज्ञान लेते हुए डीईओ को जांच व कार्रवाई का आदेश दिया।