मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को दिया रक्षाबंधन का शगुन
जिले की 2.69 लाख बहनों के खातों में 46.31 करोड़ का हुआ अंतरण
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लाड़ली बहनों को मिली अतिरिक्त ₹250 की विशेष शगुन राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में (रक्षाबंधन के शगुन की राशि प्रति लाभार्थी ₹250 सहित) ₹2148 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। साथ ही लाड़ली बहनों को नियमित किस्त 1500 रूपये के अतिरिक्त रक्षाबंधन के विशेष शगुन के रूप में 250 रूपये भी दिये। इस प्रकार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1750 रूपये दिए।
जिले की कुल 2 लाख 69 हजार 447 लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नियमित किस्त के अतिरिक्त विशेष शगुन सहित 1750 के मान से माह अगस्त 2026 की कुल 46 करोड़ 31 लाख 92 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और पारिवारिक निर्णयों में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड में देखा एवं सुना गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
#भिण्ड
#Bhind
12 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026