*****************************
*'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश*
*****************************
आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता सह जिला जनता दरबार कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपर समाहर्ता महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Apna Sheikhpura