आज दिनांक 09.09.206 को
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जीविका परियोजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने जीविका की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। जिले में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत संचालित कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी की गतिविधियों एवं आगे की कार्ययोजना की बैठक में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
JEEVIKA Bihar
Apna Sheikhpura
7 views | Sheikhpura, Bihar | Sep 9, 2026