राजातालाब: वाराणसी के कछवा रोड पर नेशनल हाईवे 2 पर ट्रेलर ने कार में पीछे से मारी टक्कर
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड नेशनल हाईवे-2 पर रविवार सुबह 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई आपको बता दे कि प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही कार को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार को कैलाश प्रकाश पांडे चला रहे थे जो जयरामपुर सुलेम सराय, धूमनगंज, प्रयागराज के रहने वाले बताए जाते है टक्कर से कार सड़क पर घूम गई ।