हसपुरा: रबी महा अभियान में किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाने के लिए सन ब्लॉक परिसर में कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
हसपुरा ब्लॉक परिसर में सोमवार को रबी महा अभियान में किसानों को बेहतर खेती की गुर बताए जाने को लेकर कृषि कार्यशाला प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी व कृषि वैज्ञानिक आशुतोष कुमार ने बेहतर खेती कैसे करें की विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बीज वितरण संबंधी किसानों को जानकारी दी।