लालगंज: पथराहा गांव में करेंट की चपेट में आने से बकरी की हुई मौत
रविवार शाम 4:00 बजे लीलापुर थाना अंतर्गत पथराहा निवासी जीतलाल पुत्र झगरू के द्वारा बताया गया कि घर के बाहर बिजली के खंबे में लगे तार में करेंट दौड़ रहा था। घर के बाहर बंधी बकरी अचानक से तार की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर बकरी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी।