धार: जिले के 37 मंडलों में BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात', कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में मौजूद रही MLA नीना वर्मा
Dhar, Dhar | Nov 24, 2024 भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज दिनांक 24 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे मन की बात 116वें कार्यक्रम के तहत धार जिले के सभी 37 मंडलों के 1879 बुथ केद्रों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।और 1051 बुथ केंद्रों पर बुथ समिति का स्वागत हुआ। धार विधायक नीना वर्मा ने नगर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल पर कार्यक्रम सुना।