धार: शहर में दिनदहाड़े BJP नेता के भाई पर हुआ हमला व की गई गोलीबारी, 3 पर केस दर्ज; CSP रविंद्र वास्कले ने दी जानकारी
Dhar, Dhar | Nov 24, 2024 धार में प्रेस क्लब भवन के पास फुटपाथ पर सब्जी खरीद रहे BJP नेता के भाई राम नायक पर दिनदहाड़े हुए हमला एवं गोलीबारी की घटना में पुलिस ने 3 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है। धार CSP रविंद्र वास्कले ने रविवार शाम करीब 6.30 पर जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी के बताए अनुसार अन्ना ओर 2 अन्य लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है,आरोपी फरार है।जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।