धार: शहर में घोड़ा चौपाटी पर सब्ज़ी खरीद रहे शख्स पर बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला व की फ़ायरिंग, उपचार जारी
Dhar, Dhar | Nov 24, 2024 धार शहर में एक सनसनी खेज वारदात हुई है। घोड़ा चौपाटी के पास सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है तथा गोलियां भी चली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 4:30 धार के घोड़ा चौपाटी फुटपाथ पर सब्जी खरीद रहे राम नायक नामक व्यक्ति पर बाइक पर आए बदमाशो ने पहले धारदार फ़ालिए से एक के बाद एक वार किए तथा हमला करने के बाद बन्दूक से राम नायक पर फायरिंग भी हुई।