धार: साइबर सेल धार को एक साल में 941 शिकायतें हुई प्राप्त; पीड़ितों को वापस कराई ₹14,50,968 की राशि
Dhar, Dhar | Nov 24, 2024 साइबर सेल धार के अनुसार धार जिले में एक वर्ष के भीतर 941 शिकायतें प्राप्त हुई है। यह शिकायत 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज हुई है। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल धार ने एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में जांच करते हुए पीड़ितों को दोबारा राशि दिलवाने में सफलता हासिल की है।