धार: रेप मामले में धार के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने दोषी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व ₹2000 के अर्थदंड से किया दंडित
Dhar, Dhar | Nov 24, 2024 पंचम अपर सत्र न्यायाधीश रेखा आर. चंद्रवंशी धार द्वारा बलात्कार के प्रकरण में फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्श के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक शरद कुमार पुरोहित ने बताया कि घटना जनवरी माह वर्ष 2022 की है। आरोपी नारायण ने पीड़िता के साथ शादी करने का कह कर कई बार दुष्कर्म किया।