फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 43 गौशालाओं को ₹4 करोड़ 21 लाख 50 हजार 407 रुपये की चारा अनुदान राशि के चेक वितरित।
सतगुरु कृपा अपना घर आश्रम में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हांसी विधायक विनोद भयाना ने गौशाला प्रतिनिधियों को सौंपे चेक।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेहाबाद के पूर्व विधायक चौधरी दूड़ाराम और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की।
फतेहाबाद जिले की कुल 68 गौशालाओं को वितरित की जानी है लगभग ₹7 करोड़ 92 लाख 84 हजार 164 रुपये की चारा अनुदान राशि: विधायक विनोद भयाना।
जिले की अनुदानित गौशालाओं में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 43, रतिया की 15 और टोहाना की 10 गौशालाएं शामिल।
जिले की गौशालाओं में कुल 34,984 गोवंश पंजीकृत; हरियाणा गौ सेवा आयोग की निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा चारा अनुदान।
एक वर्ष से कम आयु के गोवंश को ₹10, एक वर्ष से अधिक आयु के मादा गोवंश को ₹20 और नर गोवंश को ₹25 प्रतिदिन की दर से दी जाती है अनुदान राशि।
#fatehabad #gaushala