#बालाघाट
आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के कल्याण पर दिया जोर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित
परियोजना लालबर्रा अंतर्गत सेक्टर कंजई के आंगनबाड़ी केंद्र कंजई क्रमांक-2 एवं आंगनबाड़ी केंद्र टेंगनीखुर्द क्रमांक-1 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टेंगनीखुर्द की सरपंच श्रीमती अनीता राणा, श्री प्रसन्न अवधिया, श्रीमती शोभा सोनी सहित आंगनवाड़ी केंद्रों के हितग्राही, लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती रानू शिवहरे उपस्थित रहे।
श्रीमती मौसम बिसेन ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर शुरू किए गए सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा महिलाओं एवं बच्चों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मूंगा के पौधे का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ एवं एएनएम को भी सम्मान पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेक्टर पर्यवेक्षक श्री संजय एवं श्रीमती वेणुकला सुखदेव का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती भारती मेश्राम ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता ठाकरे, श्रीमती छाया मर्सकोले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माधवी गजभिए सहित अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mp_wcdmp
4 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026