अतरी: अतरी थाना क्षेत्र के ऐर गाँव में बंद घर से लाखों की चोरी हुई, पीड़ित ने FIR दर्ज कराई
Atri, Gaya | Sep 27, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के ऐर गांव में बंद घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है। शैलेंद्र सिंह के घर से लाखों के जेवर की चोरी हुई है। घटना की सूचना गृह स्वामी को घर वापस लौटने पर हुई। जिसके बाद उन्होंने अतरी थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की घटना का FIR दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जाँच शुरू कर दी है।