सादाबाद: ऊंचा गांव रसमई में कबड्डी खेलते समय किशोर घायल हुआ, उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट से मौत का आरोप
निखिल निवासी ऊँचा गाँव रसमई में कबड्डी खेल रहा था। इसी दौरान उसे गंभीर चोट लग गई। चोट लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे इलाज के लिए आगरा लेकर गए। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।