सिरोही: द्वितीय चरण के चुनाव के लिए मतदान दल 11 को अंतिम प्रशिक्षण के बाद हुए रवाना
Sirohi, Sirohi | Sep 10, 2026 नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण के चुनाव 11 सितम्बर को होंगें। द्वितीय चरण में जिले में सिरोही, पिंडवाडा और माउंट आबू में चुनाव होंगे। गुरूवार को तीनो नगरीय निकायों में अंतिम प्रशिक्षण उपरान्त मतदान दल रवाना हुए। मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी, मतदान दलों के सदस्य, प्रशिक्षक और पुलिस कार्मिक मौजूद थे।