Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बड़वानी पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले दो वरिष्ठ अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक श्री इस्तेशाल हुसैन मन्सुरी एवं सहायक उप-निरीक्षक श्री रणछोड़ पाटीदार की सेवा-निवृत्ति पर मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने दशकों लंबे सेवाकाल में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों की निष्ठा और अनुशासन विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniPolice #PoliceFarewell #BarwaniNews #MpPolice

Barwani, Barwani | Jul 1, 2026

MORE NEWS

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत सुधारने के लिए 
14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान एवं सह सघन डायरिया नियंत्रण अभियान
बड़वानी 04 जुलाई 2026/ जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान प्रथम चरण एवं सह सघन डायरिया नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के सफल और प्रभावी संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, नोडल अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अतुल राठौर सहित जिले के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक कम्युनिटी मॉनिटर उपस्थित रहे। 
 कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. अतुल राठौर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को रतौंधी और संक्रमण से बचाने के लिए विटामिन ‘‘ ए ‘‘ की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही, विशेष टूल किट (जैसे MUAC टेप और वजन मशीन) के माध्यम से कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें उपचार दिया जाएगा, और 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गोलियां व सिरप दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से अपील की है कि वे घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग कर अपने बच्चों को इस सुरक्षा चक्र का लाभ अवश्य दिलाएं।

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की सेहत सुधारने के लिए 14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान एवं सह सघन डायरिया नियंत्रण अभियान बड़वानी 04 जुलाई 2026/ जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण, एनीमिया और डायरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान प्रथम चरण एवं सह सघन डायरिया नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के सफल और प्रभावी संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, नोडल अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अतुल राठौर सहित जिले के समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक कम्युनिटी मॉनिटर उपस्थित रहे। कार्यशाला में नोडल अधिकारी डॉ. अतुल राठौर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को रतौंधी और संक्रमण से बचाने के लिए विटामिन ‘‘ ए ‘‘ की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही, विशेष टूल किट (जैसे MUAC टेप और वजन मशीन) के माध्यम से कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें उपचार दिया जाएगा, और 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गोलियां व सिरप दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से अपील की है कि वे घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग कर अपने बच्चों को इस सुरक्षा चक्र का लाभ अवश्य दिलाएं।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

सहकारिता से समृद्धि का सपना होगा साकार - श्री दिलीप पाटील
.................
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकार भारती ने उत्कृष्ट समितियों एवं उन्नत कृषकों का किया सम्मान
बड़वानी 04 जुलाई 2026/ सहकारिता के मूल मंत्र बिन संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उद्धार को आत्मसात करते हुए सहकार भारती जिला बड़वानी द्वारा शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों एवं उन्नत कृषकों का सम्मान किया गया।
 मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री श्री दिलीप पाटील एवं मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री धर्मेंद्र दांगी ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज को नई शक्ति मिलती है तथा बिन सहकार नहीं उद्धार का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम यादव, अध्यक्ष, एफपीओ, आदिम जाति सहकारी संस्था, बड़वानी ने की। विशिष्ट अतिथि सुश्री आशा कुमरावत, प्रदेश सह महिला प्रमुख, सहकार भारती श्री राजेंद्र भावसार, जिला पैक्स प्रमुख सहकार भारती तथा संगीता लोह, जिला महिला प्रमुख, सहकार भारती उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती गीत से हुआ, जिसका नेतृत्व आशा कुमरावत ने किया। मनोज यादव ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पैक्स आशापुर, पैक्स घूघरियाखेड़ी, पैक्स गोगांव, पैक्स बोरलाय, पैक्स जामली एवं पैक्स ओझर को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए आगामी समय में नई दिल्ली में सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सहकारी संस्था बड़वानी, बोरलाय, सोंदुल, तलवाड़ा बुजुर्ग, भवती, सिलवाद, मेनीमाता, चिखलिया, अंजड़ एवं मंडवाड़ा का भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उन्नत कृषकों को भी सम्मानित कर उनके नवाचार एवं कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
 कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी ने किया तथा आभार दीपक जैमन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाषचंद जोशी, जगदीश मुकाती, प्रहलाद सिंह तोमर, जगदीश जमादारी, प्रेमलाल यादव, जगदीश धनगर सहित बड़ी संख्या में उन्नत कृषक, सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दीपक जैमन, शंकर कुशवाह, नितिन बदीलाल अग्रवाल सहित सहकार भारती के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

सहकारिता से समृद्धि का सपना होगा साकार - श्री दिलीप पाटील ................. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकार भारती ने उत्कृष्ट समितियों एवं उन्नत कृषकों का किया सम्मान बड़वानी 04 जुलाई 2026/ सहकारिता के मूल मंत्र बिन संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उद्धार को आत्मसात करते हुए सहकार भारती जिला बड़वानी द्वारा शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों एवं उन्नत कृषकों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री श्री दिलीप पाटील एवं मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री धर्मेंद्र दांगी ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति का मूल भाव है। प्रधानमंत्री के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज को नई शक्ति मिलती है तथा बिन सहकार नहीं उद्धार का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम यादव, अध्यक्ष, एफपीओ, आदिम जाति सहकारी संस्था, बड़वानी ने की। विशिष्ट अतिथि सुश्री आशा कुमरावत, प्रदेश सह महिला प्रमुख, सहकार भारती श्री राजेंद्र भावसार, जिला पैक्स प्रमुख सहकार भारती तथा संगीता लोह, जिला महिला प्रमुख, सहकार भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती गीत से हुआ, जिसका नेतृत्व आशा कुमरावत ने किया। मनोज यादव ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पैक्स आशापुर, पैक्स घूघरियाखेड़ी, पैक्स गोगांव, पैक्स बोरलाय, पैक्स जामली एवं पैक्स ओझर को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए आगामी समय में नई दिल्ली में सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सहकारी संस्था बड़वानी, बोरलाय, सोंदुल, तलवाड़ा बुजुर्ग, भवती, सिलवाद, मेनीमाता, चिखलिया, अंजड़ एवं मंडवाड़ा का भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उन्नत कृषकों को भी सम्मानित कर उनके नवाचार एवं कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बड़वानी ने किया तथा आभार दीपक जैमन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुभाषचंद जोशी, जगदीश मुकाती, प्रहलाद सिंह तोमर, जगदीश जमादारी, प्रेमलाल यादव, जगदीश धनगर सहित बड़ी संख्या में उन्नत कृषक, सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में दीपक जैमन, शंकर कुशवाह, नितिन बदीलाल अग्रवाल सहित सहकार भारती के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

​बड़वानी अंचल में कई दिनों की तीखी उमस और भीषण गर्मी के बाद आज शाम ठीक 4 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने देखते ही देखते तेज बारिश का रूप ले लिया, जिससे पूरे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा के पास स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस बारिश को फसलों और आम जनता के लिए बड़ी बरकत बताया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक अंचल में ऐसा ही सुहाना मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews

​बड़वानी अंचल में कई दिनों की तीखी उमस और भीषण गर्मी के बाद आज शाम ठीक 4 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई रिमझिम फुहारों ने देखते ही देखते तेज बारिश का रूप ले लिया, जिससे पूरे शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा के पास स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस बारिश को फसलों और आम जनता के लिए बड़ी बरकत बताया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों तक अंचल में ऐसा ही सुहाना मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 4, 2026

​बड़वानी शहर के बाईपास पर जयपुरिया स्कूल और बाबा टर्फ के बीच एक सड़क हादसा घटित हुआ है। अंजड़ से मजदूरी कर ग्राम नलती लौट रहे श्रमिकों से भरी एक पिकअप वाहन, सड़क किनारे पंचर खड़े मिट्टी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार 6 नाबालिग मजदूर घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniLive

​बड़वानी शहर के बाईपास पर जयपुरिया स्कूल और बाबा टर्फ के बीच एक सड़क हादसा घटित हुआ है। अंजड़ से मजदूरी कर ग्राम नलती लौट रहे श्रमिकों से भरी एक पिकअप वाहन, सड़क किनारे पंचर खड़े मिट्टी से भरे डंपर से पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिकअप सवार 6 नाबालिग मजदूर घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniLive

Barwani, Barwani | Jul 4, 2026

​'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़वानी पुलिस और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों के सहयोग से 10 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में विशाल मानव QR कोड तैयार किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने का कड़क संदेश दिया गया। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #CyberAwareness #MpNews

​'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने एक ऐतिहासिक पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़वानी पुलिस और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यार्थियों के सहयोग से 10 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में विशाल मानव QR कोड तैयार किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और बैंकिंग धोखाधड़ी से सतर्क रहने का कड़क संदेश दिया गया। बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबर के लिए अभी फॉलो और सब्सक्राइब करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #CyberAwareness #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 4, 2026

बड़वानी पुलिस विभाग में दीर्घकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले दो वरिष्ठ अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक श्री इस्तेशाल हुसैन मन्सुरी एवं सहायक उप-निरीक्षक श्री रणछोड़ पाटीदार की सेवा-निवृत्ति पर मंगलवार को सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों ने अपने दशकों लंबे सेवाकाल में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर द्वारा शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके सुखमय और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों की निष्ठा और अनुशासन विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniPolice #PoliceFarewell #BarwaniNews #MpPolice - Barwani News