बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बनभूलपुरा को 2 सुपर जोन और 4 जोन में बांटकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में 3 एसपी, 5 सीओ, करीब 15 इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी, 45 दरोगा, महिला पुलिसकर्मियों समेत करीब 250 पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। इसके अलावा 2 पीएसी कंपनियां, ड्रोन टीमें, फायर यूनिट, बीडीएस, टीयर गैस और दंगा नियंत्रण टीमें भी तैनात रहेंगी। पुलिस का फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी पर है।
#Haldwani #Banbhoolpura #Uttarakhand #SupremeCourt #BanbhoolpuraRailwayCase #HaldwaniNews #UttarakhandNews #PoliceAlert #HighAlert #SecurityDeployment #UttarakhandPolice #LawAndOrder #PoliceSecurity #SupremeCourtHearing #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews #NainitalNews