हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इंटर्न डॉक्टर वर्तमान ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के चलते ओपीडी, आईपीडी, वार्ड और नियमित इंटर्नशिप ड्यूटी से दूरी बनाई गई है, जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि सकारात्मक और लिखित निर्णय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
#Haldwani #Uttarakhand #MBBSInterns #DoctorStrike #InternDoctors #StipendHike #SushilaTiwariHospital #STH #MedicalStudents #DoctorsProtest #Healthcare #MedicalNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews #UttarakhandHealthcare