केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
13 सितंबर 2026, समय 1:55 बजे।
श्री केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही फिलहाल पूरी तरह बाधित हो गई है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में, जबकि वापस लौट रहे यात्रियों को जंगलचट्टी में रोक दिया है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग खुलने और अनुमति मिलने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें। बारिश और लगातार पत्थर गिरने की स्थिति में पैदल मार्ग पर जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
यात्रियों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही पैदल यात्रियों का आवागमन सुचारु किया जाएगा।
#Kedarnath #KedarnathDham #KedarnathYatra #KedarnathRoute #Uttarakhand #UttarakhandNews #KedarnathNews #CharDhamYatra #ChardhamYatra #YatraUpdate #TravelAlert #WeatherUpdate #LandslideAlert #SafetyFirst #BreakingNews #LatestNews
#swatantravaani