
चंबा में मानसून की दस्तक, अगले 7 दिन मौसम खराब रहने का अलर्ट; रात में यात्रा से बचने की सलाह सुरेंद्र ठाकुर | चंबा | 2 जुलाई 2026 जिला चंबा में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक जिले में मौसम खराब रहने की संभावना जताते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए येलो और ग्रीन अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार सुबह जिले की 12 सड़कें बंद हो गई थीं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बंद सड़कों को दोबारा यातायात के लिए बहाल कर दिया। प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और विशेष रूप से रात के समय सफर करने से बचें। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक मलबा आने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के आसपास नहीं जाने का भी आग्रह किया है, क्योंकि बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई है। बाइट: मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त चंबा। DC Chamba #Chamba #Monsoon #RainAlert #WeatherUpdate #YellowAlert #GreenAlert #HimachalPradesh #ChambaNews #Monsoon2026 #PWD #LandslideAlert #StaySafe #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Jul 2, 2026

2-3 जुलाई सबसे भारी बारिश! 🚨 20 CM तक बरसेंगे बादल ⚠️ लैंडस्लाइड का खतरा#HimachalRain #Monsoon2026#HeavyRainAlert #WeatherAlert #Shimla #Kangra #Mandi #RainAlert #LandslideAlert #BreakingNews #HimachalNews #MonsoonUpdate #WeatherUpdate #NStarNews #HimachalWeather #OrangeAlert #YellowAlert #Rainfall #ViralNews
Himachal Pradesh, India | Jul 1, 2026

🌧️ हिमाचल में मानसून हुआ सक्रिय — अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी ⛈️ हिमाचल प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5–7 दिनों तक मानसून बेहद सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। लोगों और पर्यटकों से अपील — नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। 🌧️🏔️ #HimachalPradesh #Monsoon2026 #HeavyRainAlert #WeatherUpdate #Shimla #Kangra #Mandi #RainAlert #OrangeAlert #YellowAlert #HimachalWeather #MonsoonSeason #LandslideAlert #StaySafe #WeatherNews #Chamba #HimachalNews #BreakingNews #Barish #MonsoonUpdate
Chamba, Chamba | Jul 1, 2026