भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का जोहर भवन में स्वागत किया गया. शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे विज्ञप्ति में बताया गया कि अपने संबोधन में राठौर ने कहा कि हमारी ऊर्जा और शक्ति का सदुपयोग समाजहित में होना चाहिए तथा हमारे कर्म और संस्कार ऐसे हों, जिनसे समाज का सिर सदैव ऊँचा रहे और हमारी संस्कृति व सामाजिक मूल्यों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।