पिपरई: पिपरई नगर परिषद के नवागत CMO अशोक वर्मा ने सँभाला पदभार, कहा- स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
मंगलबार की सुबह 11 बजे पिपरई नगर परिषद का नवागत सी एम ओ अशोक बर्मा ने पदभार ग्रहण किया। पिपरई नगर परिषद के सीएमओ अशोक वाल्मीकि का ट्रांसफर मुरैना हो गया था।उनके स्थान पर अशोक वर्मा का मंडी वामोरा से पिपरई स्थान्तरण हुआ है।मंगलवार की सुबह पिपरई नगर परिषद में पहुंचे अशोक वर्मा का तिलक ओर फूल माला से स्वागत किया गया।