पिपरई: जिला बदर आरोपी को घूमता पाए जाने पर पिपरई पुलिस ने किया गिरफ्तार, रासुका की कार्रवाई
मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन रतवास के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे रतवास निवासी 20 वर्षीय कल्ला उर्फ दिनेश अहिरवार पुत्र झूलन अहिरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 1 वर्ष के लिए जिला कलेक्टर अशोकनगर द्वारा जिला बदर किया गया था। आरोपी द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया था। आरोपी पर पिपरई पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है।