पिपरई: पिपरई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की 26 वर्षीय विवाहिता घर से बिना बताए हुई लापता, पिपरई थाने में गुमशुदगी दर्ज
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाने में क्षेत्र के एक ग्राम के 28 वर्षीय युवक ने बुधवार की दोपहर 2 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी सोमवार की शाम 5 बजे घर से बिना बताएं लापता हो गई है। पिपरई पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।