पिपरई: पिपरई-बरखेड़ा मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम बरखेड़ा निवासी 48 वर्षीय हर प्रसाद पुत्र मूलचंद कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिपरई बरखेड़ा मार्ग पर वीरू पटेल के खेत के पास उसकी बाइक में सत्यनारायण पुत्र हरप्रसाद कुर्मी निवासी बरखेड़ा ने पीछे से टक्कर मार दी,जिससे उसे चोटे आई है। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।