पिपरई: पिपरई-रहटवास रेलवे ट्रैक पर मिली थी युवक की लाश, परिजनों को प्रताड़ित करने के आरोप में 3 पुलिसकर्मी हुए लाइन अटैच
पिपरई-रहटवास रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम 7 बजे एक 22 साल के युवक का शव मिला था। सूचना मिलने के बाद परिजन एकत्रित होकर थाने पहुंचे और जहां पर उन्होंने हंगामा किया। उसके बाद सोमवार को भी परिजनों ने थाने पहुंचकर तीन पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया।