पिपरई: झारखंड से मजदूरी करने आए चाचा-भतीजे डेम में नहाते समय डूबे, शाम को रेस्क्यू कर निकाली गई बॉडी
पिपरई थाना क्षेत्र के मैनखेड़ा डैम में रविवार की दोपहर 1 बजे दो मजदूर नहाते समय डूब गए। जिनकी एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग की,शाम के 6 बजे डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। दोनों ही रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे। झारखंड से एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए आए हुए थे तभी अचानक से पानी में डूब गए ।