पथरिया। पथरिया विकासखंड के ग्राम बांसाकला में थाना प्रभारी अमित मिश्रा एवं एसडीओपी प्रिया सिंधी द्वारा हाई स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हर व्यक्ति सावधानी बरते