निवास: जिले के निवास में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह, सांसद फग्गन सिंह हुए शामिल
Niwas, Mandla | Apr 22, 2026 जिले के विकासखंड निवास स्थित राजा शंकर शाह, कुँवर रघुनाथ शाह स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत एक विशाल एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़ों ने विधिवत वैदिक रीति-रिवाज, मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधानों के साथ सात फेरे लेकर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। पूरे परिसर में उल्लास, संस्कृति, परंपरा का प्रतीक है।