*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, मन्दिर, मस्जिदों से उतरवाए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर!!*
*👉🏾👉🏾 70 डेसीबल से अधिक ध्वनि पर पुलिस की सख्ती, थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चला अभियान!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मिर्जापुर एवं ग्राम रायपुर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान ऐसे लाउडस्पीकर पाए गए जिनसे निर्धारित 70 डेसीबल की ध्वनि सीमा से अधिक आवाज उत्पन्न हो रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित मन्दिर - मस्जिदों पर लगे हुए ऐसे लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया।पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी धार्मिक गतिविधि को प्रभावित करना नहीं, बल्कि न्यायालय के निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण से संबंधित निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना बताया गया है। उच्च न्यायालय के न्यायिक रिकॉर्ड में भी धार्मिक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को निर्धारित नियमों और अनुमति की व्यवस्था के अनुरूप रखने से संबंधित निर्देशों का उल्लेख है।थाना मिर्जापुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ध्वनि मानकों के अनुपालन को लेकर निगरानी जारी रखने की बात कही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित लोगों को निर्धारित मानकों का पालन करने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई!!_
#Saharanpur #MirzapurPolice #SaharanpurPolice #Loudspeaker #SoundPollution #AllahabadHighCourt #PoliceAction #News7 #SaharanpurNews
Behat, Saharanpur | Sep 28, 2026