पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 442 लीटर स्प्रिट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस 442 लीटर स्प्रिट के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि डीएसपी जितेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां 17 डिब्बा में रखा स्प्रिट के साथ नन्दू राय, बृज किशोर राय व अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि यही से स्प्रिट की खेप तुरकौलिया व रघुनाथपुर पहुंची थी।