बिछिया: अहमदपुर स्कूल में नशामुक्ति अभियान, 300 विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
बिछिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल अहमदपुर में मंगलवार, 21 जुलाई को शाम 4 बजे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी अंजनियां पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिले में 30 जुलाई तक यह जन-जागरूकता अभियान जारी रहेगा l