गोरखपुर: जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बनाया गया हीट वेव वार्ड, 12 बेड आरक्षित
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल में हीट वेव वार्ड बनाया गया है। भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक की बीमारी से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए एक ठंडा कैमरा बनाया गया है। जिसमें AC और कूलर लगाए गए साथ ही पीने के लिए ठंडा पानी, ORS व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी सामान रखा गया है। इस वार्ड में 24 घंटा स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहती है।