गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुंचा गोरखपुर प्रेस क्लब फर्जी कागजात पर पट्टे की जमीन बैनामा कराने लगाया आरोप
मामला खोराबार थाना क्षेत्र की ग्राम जयपुर तहसील चौरी चौरा का है। पीड़ित ने शास्त्री चौक स्थित गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि गांव के 13 लोगों को वर्ष 1980 में 8 एकड़ 13 डिसमिल जमीन पट्टा की गई थी, एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपति ने डेढ़ सौ रुपए के स्टांप पर फर्जी तरीके से बैनामा कराकर कब्जा कर लिया है।