गोरखपुर: चाचा की जमीन हड़पने वाले भतीजे को किड पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
कैंट पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसने अपने चाचा को बेऔलाद बताकर उसे अपना वारिस साबित कर दिया और चाचा की सारी जमीन अपने नाम करा लिया। इसकी जानकारी जब उसके चाचा के बेटे को हुई तो उसने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रदीप कुमार पांडे नाम के आरोपी को आज इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया।