गोरखपुर: गर्मियों के साथ ट्रेन में बढ़ी यात्रियों की भीड़, गोरखपुर रेलवे ने चलाया 203 स्पेशल ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों में ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ती चली जा रही है। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने 203 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। सभी स्पेशल ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। यात्री अपने यात्रा से पहले स्पेशल ट्रेनों की जानकारियां पता कर लें।