गोरखपुर: जिले में 7 मई से शुरु होंगे लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन, कलेक्ट्रेट कचहरी में तैयारी हुई शुरू
जिले के दो लोकसभा गोरखपुर सदर और बांसगांव के लिए नामांकन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। सदर लोकसभा के प्रत्याशी एडीएम फाइनेंस के कोर्ट में पर्चा दाखिल करेंगे, जबकि बांसगांव लोकसभा के प्रत्याशी CRO के कोर्ट में अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पर्चो की स्क्रूटनी 15 मई को होगी।