👉 सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज (IPS) द्वारा थाना फतनपुर का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित।
➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज (IPS) द्वारा थाना फतनपुर पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ इसके अतिरिक्त बीट आरक्षियों को YAKSH APP के प्रभावी उपयोग, बीट सूचना के समयबद्ध अद्यतन, सत्यापन कार्य एवं जनसंपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026