बाह: बटेश्वर में थाना प्रभारी ने नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए दिए निर्देश
थाना बाह प्रभारी सुरेशचंद्र ने बटेश्वर मंदिर पर सोमवार शाम 5 बजे नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने नाविकों को हिदायत दी कि सभी नावों में टायर लगाना अनिवार्य है, ताकि घाटों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। थाना इंचार्ज ने कहा कि अक्सर नावों के घाटों से टकराने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे घाटों को नुकसान पहुंचता है।