बाह: रजौरा में अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्राम गुर्जा घाट, मजरा रजौरा के निवासियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बाह के ग्राम गुर्जा घाट, मजरा रजौरा के निवासियों ने उपजिलाधिकारी बाह को सोमवार शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक कच्चे खरंजा पर अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रघुराज सिंह, रामहंश और अमर सिंह ने लट्ठे गाड़कर और तार बाउंड्री कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।