बाह: फरेरा नाके पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान की इलाज के दौरान हुई मौत
बाह क्षेत्र के रतीराम पुरा गांव के 70 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह रविवार दोपहर साइकिल से जरार फसल के लिए कीटनाशक दवा लेने निकले थे। बाह-आगरा मार्ग पर फरैरा नाके के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर