बाह: मुहल्ला मार में फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पिनाहट कस्बा में फायरिंग की सूचना से भारी दहशत फ़ैल गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। कस्बा के मुहल्ला मार गोपाल सागर कुआं के पास रविवार शाम करीब सात बजे अचानक गोली चलने की आवाज से दहशत फ़ैल गई। किन्नर राजकुमारी के अनुसार उनके दरवाजे के बाहर पांच लोग आए और गाली गलौज करते हुए लगातार 4, 5 राउंड की फायर कर दिए ।