बाह: फरेरा तिराहे पर सड़क हादसे में स्विफ्ट कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल
बाह के फरेरा तिराहे पर रविवार दोपहर 1 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जब सड़क पार कर रहे बृद्ध को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बृद्ध को बाह के CHC बाह में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने हालात गम्भीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।