बाह: पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पिनाहट में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पंडित रामवीर उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बाह से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनसेवा कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में रविवार शाम 5 बजे उनके समाज के प्रति योगदान और समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।