समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 नवंबर 2026
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बक्सर जिले के 1,84,620 लाभुकों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि अंतरित
प्रति लाभुक ₹1,100 की दर से डीबीटी के माध्यम से किया गया भुगतान
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया।
इसके तहत पेंशनधारियों को 1100 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि अंतरित की गई।
इस क्रम में बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल *1,84,620 लाभुकों* के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। योजनावार लाभुकों का विवरण निम्नवत है:
योजनावार लाभुकों का विवरण:-
1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 98462 लाभुक।
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:- 44881 लाभुक।
3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- 17765 लाभुक।
4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:- 5591 लाभुक।
5. बिहार में निशक्तता पेंशन योजना:- 16803 लाभुक।
6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना:- 1118 लाभुक।
इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर, बक्सर स्थित सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर एवं लाभुक उपस्थित थे।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राशि का प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाना पारदर्शी एवं सुगम पेंशन वितरण व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026