Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
buxar676
आपसी विवाद में रिश्ते तार-तार, बैरी में तीन घायल बक्सर खबर। इटाढ़ी थाना के बैरी गांव में दो गोतिया ही एक दूसरे से भिड़ गए। वहां हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना मंगलवार शाम पांच से छह बजे के मध्य की है। देखें इससे जुड़ी रिपोर्ट।
Buxar, Buxar
| Nov 10, 2026
MORE NEWS
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी तत्परता से छठ घाटों के साफ सफाई एवं छठ व्रतियों के सुव्यस्थित सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। आइए छठ मनाएं इस बार बक्सर में! @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #jaychhathimaiya
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में "सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान" के तहत बक्सर जिले के कुलहड़िया आंगनबाड़ी केंद्र (जगदीशपुर पंचायत) का रंग-रोगन और कायाकल्प कर उसकी तस्वीर पूरी तरह बदल दी गई है। बच्चों के लिए दीवारों पर आकर्षक शिक्षण कलाकृतियाँ और नए रूप से यह केंद्र बिल्कुल तैयार है। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 नवंबर 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बक्सर जिले के 1,84,620 लाभुकों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि अंतरित प्रति लाभुक ₹1,100 की दर से डीबीटी के माध्यम से किया गया भुगतान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। इसके तहत पेंशनधारियों को 1100 प्रतिमाह की दर से पेंशन राशि अंतरित की गई। इस क्रम में बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल *1,84,620 लाभुकों* के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। योजनावार लाभुकों का विवरण निम्नवत है: योजनावार लाभुकों का विवरण:- 1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 98462 लाभुक। 2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:- 44881 लाभुक। 3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:- 17765 लाभुक। 4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:- 5591 लाभुक। 5. बिहार में निशक्तता पेंशन योजना:- 16803 लाभुक। 6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना:- 1118 लाभुक। इस अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर, बक्सर स्थित सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर एवं लाभुक उपस्थित थे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राशि का प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाना पारदर्शी एवं सुगम पेंशन वितरण व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #BuxarNews #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 नवंबर 2026 जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन से छठ घाटों तक किया क्षेत्र भ्रमण, तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बक्सर। आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला ने बक्सर रेलवे स्टेशन, रामरेखा घाट, बस स्टैंड एवं गोलंबर सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को नियमित छठ गीत प्रसारण, साफ-सफाई, रंग-रोगन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क एवं तोरण द्वार लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिष्ठापित बाल सहायता केंद्र को क्रियाशील करने को कहा। रामरेखा घाट पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रवेश एवं निकास मार्गों के चिन्हांकन, फ्लैक्स-बैनर लगाने तथा लेजर शो के संचालन हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। घाट को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने एवं भीड़ प्रबंधन के लिए आवागमन मार्गों पर स्पष्ट पथ-चिह्नांकन सुनिश्चित करने को कहा। बस स्टैंड एवं गोलंबर पर पर्याप्त साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, तोरण द्वार लगाने एवं नियमित रूप से छठ गीतों का प्रसारण कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Nagar Panchayat Brahampur Chausa Nagar panchayat #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews #jaychhathimaiya
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026
विश्वामित्र आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मना दीपोत्सव, महंत ने बताया श्रीराम चरण चिह्न दर्शन का दर्शन माहात्म्य ..
Buxar, Buxar | Nov 10, 2026
न्यूज बुलेटिन बक्सर : 10 नवम्बर 2026 #बक्सर #buxar #BuxarNews
Buxar, Buxar | Nov 10, 2026
आइए इस बार बक्सर में छठ मनाएं! गंगा घाटों की अलौकिक छटा, डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य, और आस्था का यह महापर्व-सब कुछ कितना खास होगा। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #jaychhathimaiya
Buxar, Bihar | Nov 10, 2026
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार महादलित बस्ती में दीपावली की खुशियाँ साझा करने पहुँची उप विकास आयुक्त, स्थानीय परिवारों के बीच दीप एवं मिठाइयों का किया वितरण @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Nov 9, 2026