कोईलवर: थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया, ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि के बाद भेजे गए जेल
गिधा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस आसय की जानकारी थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी।